रायपुर 15 अक्टूबर 2019,  पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह के 67 वे जन्मदिवस को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। वही भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता  एवं पूर्व मंत्री सहित संगठन के लोग पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को बधाई देने  उनके रायपुर निवास भी पहुंचे । भिलाई के बोल बम सेवा एवं कल्याण समिती  के सदस्यों ने भी पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह को बधाई दी पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह अब 67 साल के हो चुके हैं। इस मौके पर  बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने समिति के सदस्यों के साथ उनके निवास पहुंचकर 67 पौंड का केक काटकर पूर्व सीएम को बधाई  देते हुए। उनके लंबी आयु और स्वस्थ जीवन की शुभकामना की।