• Home
  • |
  • Videos
  • |
  • About Us
  • |
  • Contact Us
  • |
  • Login

पंजाबी एक्ट्रेस शहनाज़ गिल ने भी ली सलमान के शो BIG-BOSS में एंट्री,

नई दिल्ली 01.10.2019,  कलर्स टीवी के रियालिटी शो बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. यूं तो इस शो में इस बार काफी चर्चित चेहरे पहुंचे हैं, लेकिन एक सेलीब्रिटी की एंट्री कुछ ऐसे हुई कि रातों-रात हर कोई उनके बारे में ही सोशल मीडिया पर सर्च कर रहा है. जी हां, हम बात कर रहे हैं बिग बॉस में कंटेस्‍टेंट बनकर आईं पंजाबी इंडस्‍ट्री का प्रसिद्ध नाम एक्‍ट्रेस शेहनाज गिल की. शेहनाज जैसे ही स्‍टेज पर आईं अपने बेबाक और मजेदार अंदाज के चलते छा गईं. सलमान  भी उनकी स्‍टाइल पर खुद की हंसी नहीं रोक पाए.
शेेहनाज यहां काफी चुलबुले अंदाज में नजर आईं. शहनाज को जब सलमान खान ने वहां बैठे 5 मेल कंटेस्‍टेंट से मिलवाया तो शहनाज बोलीं, 'मैं मल्‍टीटेलैंटेड, सिंगर, एक्‍ट्रेस, मॉडल.. और हां पंजाब से हूं.' फिर सलमान ने पूछा, 'पंजाब की क्‍या' तो वो बोलीं 'कैटरीना कैफ'. शेहनाज ने अपने लिए जैसे ही कहा, 'मोटी हूं न इसलिए', तो तुरंत सलमान खान बोले, ' मोटी कहां हो.., कोई मोटी-वोटी नहीं हो, बिलकुल नहीं हो.' शहनाज का अंदाज काफी पसंद किया जा रहा है. 

STORY:

Reader's Review

fnq40p

0ir3qw at

4uyw99

rs9ia8 at

rkzj5s

7mut15 at

ixop68

o0fdt3 at

njafzo

1cl01w at


Leave a Review