• Home
  • |
  • Videos
  • |
  • About Us
  • |
  • Contact Us
  • |
  • Login

सुकमा में 9 महिलाओं सहित 43 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

सुकमा। जिले में बड़ी संख्या में नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, जिसमें नौ महिला नक्सलियों समेत 43 नक्सली शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने बताया कि जिले में चल रहे पूना नर्काेम अभियान के तहत इन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।एसपी सुनील शर्मा से बताया कि पूना नर्काेम अभियान से प्रभावित होकर और शोषण, अत्याचार, भेदभाव और स्थानीय आदिवासियों के साथ होने वाली हिंसा से त्रस्त होकर 43 नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने सरेंडर किया है। एसपी शर्मा ने बताया कि सरेंडर करने वाले नक्सलियों में मिलिशिया कमांडर पोड़ियामी लक्ष्मण पर एक लाख रुपए का इनाम है।

एसपी ने बताया कि अन्य नक्सली मिलिशिया सदस्य, दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन, क्रांतिकारी महिला आदिवासी संगठन और चेतना नाट्य मंडली के सदस्य के रूप में सक्रिय थे। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में 18 कुकानार थाना, 19 गादीरास थाना, चार तोंगपाल थाना, एक फुलबगड़ी थाना और एक चिंतागुफा थाना क्षेत्र के निवासी हैं। सुरक्षाबलों और जिला प्रशासन की तरफ से लगातार जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है।

(TNS)

STORY: आत्मसमर्पण

Reader's Review

0415og

wsdqij at

44akk4

mq3wex at


Leave a Review