• Home
  • |
  • Videos
  • |
  • About Us
  • |
  • Contact Us
  • |
  • Login

भिलाई में ऊंची रसूख रखने वाले निगम को कई वर्षों से नहीं दे रहे हैं प्रोपर्टी टैक्स

पीए. ओझा,

भिलाईनगर.25/11/19-  शहर में सड़क, नाली और पानी जैसी सुविधा हमको नगर निगम देता है। इसके बदले में नगर निगम जनमानस से प्रॉपर्टी टैक्स, जल कर और समेकित कर जैसे महत्वपूर्ण टैक्स वसूलता है। तभी आपको बुनियादी सुविधा मिल पाती है। लेकिन शहर में ऐसे भी लोग है जो इन सुविधाओं का भरपूर लाभ ले रहे हैं। लेकिन टैक्स देने में कोताही बरत रहे हैं। ऐसे लोगों की फेहरिस्त बड़ी लंबी है।  नगर निगम भिलाई ने ऐसे लोगों को अपने बकायादार की लिस्ट में रखकर बकायादा नाम भी सार्वजनिक कर दिया है। क्योंकि बकायादार बार-बार बोलने के बावजूद टैक्स देने के मूड में नहीं दिख रहे हैं। इस लिस्ट में बंद हो चुके अपोलो अस्पताल के डायरेक्टर डॉक्टर एमके खंडूजा से लेकर कई बड़े लोग है। नेहरू नगर, स्मृतिनगर, चौहान टाउन, कोसानगर, सुपेला आदि इलाकों के बकायादारों की लंबी लिस्ट है। जिनसे टैक्स वसूला जाना है। ये लिस्ट निगम के उपायुक्त और राजस्व अधिकारी अशोक द्विवेदी ने आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश के बाद जारी की है। टैक्स वसूली को लेकर आयुक्त बहुत सख्त है। 

कुर्की की जाएगी बकायादारों की संपत्ति ?

उपायुक्त द्विवेदी के अनुसार जोन-1 नेहरू नगर इलाके में ऐसे 24 बकायादार हैं जो सालों से टैक्स नहीं दे रहे हैं। द्विवेदी ने नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 175 का प्रयोग करते हुए कुर्की वारंट जारी किया है। इसके लिए प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी जोन 1 बालकृष्ण नायडू को कुर्की अधिकारी नियुक्त किया गया है। बकायादारों से इस प्रकार कुल 23 लाख 35 हजार संपत्तिकर की राशि वसूली की जानी बाकी है।

बड़ी लंबी है बकायदारों की फेहरिस्त !

विभागीय दस्तावेज में उपलब्ध जानकारी के आधार पर नोटिस दिए जाने के बाद भी संपत्तिकर की राशि जमा नहीं करने वाले प्यारेलाल सागरवंशी आ. मनवार सागरवंशी खम्हरिया भाठा बजरंग मंदिर के सामने का 2006-07 से 2018-19 तक 25446 रु. का बकाया है। इसके अलावा निगम ने ऐसे बहुत से रसूखदारों की लिस्ट जारी कर दि है जो बहुत लंबे समय से निगम को प्रोपर्टी टैक्स नहीं दे रहे हैं।

STORY:

Reader's Review

Pls Add Data.


Leave a Review