India Live TV
  • Youtube
    • Home
    • |
    • Videos
    • |
    • About Us
    • |
    • Contact Us
    • |
    • Login
      Login


    • POLITICS
    • CRIME NEWS
    • SPECIAL STORY
    • ENTERTAINMENT
    • NATIONAL-INTERNATIONAL
    • CHHATTISGARH
    • CHIEF MINISTER
    • उत्तर प्रदेश

    Chhattisgarh Scam : अफसरों ने 7 साल में मार्शल आर्ट प्रशिक्षण के नाम पर 30 लाख डकारे

    • Post By Admin on, March 05, 2020 :
    • 0 Comments and 369 Views
    • Share on Facebook Share on Whataap


    रायपुर । नगर निगम में मार्शल आर्ट प्रशिक्षण के नाम पर लाखों रुपये का घोटाले का मामला सामने आया है। अफसरों ने गुपचुप तरीके से करीब सात सालों में 30 लाख रुपये डकार दिए, वह भी मार्शल आर्ट की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हर्षा साहू के नाम पर। राशि खर्च का हिसाब-किताब भी अजीबोगरीब है। फंड की राशि को हड़पने के लिए अधिकारियों ने कागज पर मार्शल आर्ट में खर्च होने की दास्तां लिख दी। निगम के बजट 2018-19 व 2019-20 में 10-10 लाख रुपये का प्रावधान था। इसके पूर्व भी 2014-15 से निर्भया फंड के तहत मार्शल आर्ट प्रशिक्षण के नाम पर बजट के प्रावधान से कम राशि खर्च की गई।

    बता दें, निर्भया कांड के बाद नगरीय निकायों के स्कूलों में छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट सिखाने की योजना बनाई गई। लेकिन निगम के स्कूलों में मार्शल आर्ट प्रशिक्षिका हर्षा साहू के मुफ्त प्रशिक्षण को योजना का हिस्सा बना दिया गया।

    13 स्कूलों में प्रशिक्षक तक नहीं किए नियुक्त

    निगम के स्कूलों में अभी तक नियमित रूप से मार्शल आर्ट सिखाने के लिए ट्रेनर की नियुक्ति नहीं की गई। नियमानुसार सभी 13 स्कूलों में नियुक्ति का प्रावधान है।

    स्कूल प्रबंधन ने साधी चुप्पी

    इस मामले में निगम के स्कूल प्रबंधन ने चुप्पी साध ली है। उन्हें नहीं मालूम कि राशि कहां गई। बस वे इतना जानते हैं कि मार्शल आर्ट प्रशिक्षिका हर्षा साहू मुफ्त में प्रशिक्षण देती हैं।

    STORY:

    Reader's Review

    Pls Add Data.


    Leave a Review

    You might also like

    India Live TV

    नगरीय निकाय चुनाव परिणाम 2019

    Read More
    India Live TV

    मुंबई की डांसर का भिलाई में रेप, सुपेला से रायपुर जाते समय कुम्हारी के पास सुनसान इलाके में लेजाकर दिया घटना को अंजाम

    Read More
    India Live TV

    नगर पंचायत धमधा में निर्वाचित प्रत्याशीयों की सूची जारी

    Read More
    India Live TV

    मोदी की गारंटी पर जनता की मुहर ,

    Read More
    India Live TV

    दुर्ग नगरीय निकाय चुनाव के परिणामों की वार्डवार सूची

    Read More
    India Live TV

    उतई नगर पंचायत में हुआ पोस्टर विवाद

    Read More
    India Live TV

    छत्तीसगढ़ में ACB की कार्रवाई, पटवारी और लेखापाल रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

    Read More

    Featured Video Channel

    • भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव

    • भिलाई भाजयुमो जिला अध्यक्ष की

    • दुर्ग स्थित हेमचंद विश्वविद्या

    • छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल रामेन

    • छत्तीसगढ़ में हर वर्ष सड़क हादसो

    • Sangam Dairy



    popular

    Most read

      |
    • POLITICS
    • |
    • CRIME NEWS
    • |
    • SPECIAL STORY
    • |
    • ENTERTAINMENT
    • |
    • NATIONAL-INTERNATIONAL
    • |
    • CHHATTISGARH
    • |
    • CHIEF MINISTER
    • |
    • उत्तर प्रदेश
    • |

    India Live TV © 2026 All rights reserved | Design by Samir Infotech