• Home
  • |
  • Videos
  • |
  • About Us
  • |
  • Contact Us
  • |
  • Login

छत्तीसगढ़ के इन सांसदों को संसदीय समितियों में मिली जगह, कांग्रेस के भी सांसद शामिल

नई दिल्ली। कोयला और स्टील मंत्रालय से सम्बंधित संसदीय समिति में छत्तीसगढ़ के तीन सांसदों को जगह दी गई है। दरअसल यह चयन राकेश सिंह की अध्यक्षता वाली समिति ने की है। इसमें छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम, बिलासपुर सांसद अरुण साव और महासमुंद के लोकसभा सांसद चुन्नी लाल साहू को शामिल किया गया है। 

इसके अलावा रेल मंत्रालय से सम्बंधित संसदीय समिति में राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय और फूलो देवी नेताम, जल संसाधन मंत्रालय से सम्बंधित संसदीय समिति में दुर्ग सांसद विजय बघेल, रसायन और उर्वरक मंत्रालय से सम्बंधित संसदीय समिति में बस्तर सांसद दीपक बैज, शहरी विकास से सम्बंधित संसदीय समिति में रायपुर सांसद सुनील सोनी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से सम्बंधित संसदीय समिति में राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय को जगह दी गई है।

उद्योग से सम्बधित संसदीय समिति में रायगढ़ सांसद गोमती साय, कृषि से सम्बंधित संसदीय समिति में कांकेर सांसद मोहन मंडावी, उर्जा से सम्बंधित संसदीय समिति में राज्यसभा सांसद केटीएस तुलसी को जगह दी गई है।

TNS

STORY: छत्तीसगढ़

Reader's Review

0ex2xn

lsrfwq at

jxo5sv

j13m1m at


Leave a Review